Aba News

पचंबा में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित


गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पचंबा स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर भाजपा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, कार्यक्रम प्रभारी एवं नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श, उपचार और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजू कुमारी और भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा आमजन की भलाई के लिए समर्पित है। वहीं दुबे ने प्रधानमंत्री को विश्व का सर्वमान्य नेता बताया। इस अवसर पर डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मनीष कांत समेत कई चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें