गिरिडीह : राजधनवार थाना क्षेत्र के कारगली गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। गांव निवासी विकास यादव का चार वर्षीय पुत्र ओम यादव तालाब में डूबने से असमय काल के गाल में समा गया। सुबह अपने साथियों संग नहाने गए ओम के साथी तो बाहर निकल आए, लेकिन वह गहराई में चला गया। साथियों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन कर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। ओम की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया













