Aba News

 गिरिडीह गांधी चौक नाले में बच्चा बहा, खोज जारी 

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक समीप गुरुवार को तेज बारिश के कारण नाले में एक बच्चा बह गया। सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदार और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और जेसीबी के माध्यम से नाले का स्लेप हटाकर बच्चे की खोजबीन की जा रही है। हालांकि अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। बारिश के कारण नाले का पानी तेजी से बह रहा है, जिससे रेस्क्यू टीम को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। घटना ने शहर में चिंता का माहौल बना दिया है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें