Aba News

गिरिडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

गिरिडीह। सेवा पखवाड़ा 2025 के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह झंडा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन गाथा पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोडरमा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन संघर्ष, उनके विचार और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का नारा बुलंद किया, जिससे कार्यक्रम स्थल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

प्रदर्शनी में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, महेंद्र वर्मा, सुरेश मंडल, मुकेश जालान, कामेश्वर पासवान, नवीन सिन्हा, संदीप दंगेच, देवनाथ राणा, विवेक गुप्ता उर्फ विक्की, भाजपा महिला मोर्चा शालिनी वैश्यकियार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शनी युवाओं और आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन से प्रेरित करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। प्रदर्शनी ने स्थानीय लोगों में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें