Aba News

अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय

गिरिडीह : अग्रवाल समाज गिरिडीह की एक विशेष बैठक वंडर वर्ल्ड हॉल बरगंडा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती सह परिवार मिलन समारोह पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के संयोजक के रूप में अरविंद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम 22 सितंबर को होटल संगम गार्डेन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना से होगी, जिसके बाद बच्चों के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और महिलाओं के लिए विशेष “गेसिंग द नंबर” खेल का आयोजन किया जाएगा।

समारोह को सफल बनाने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सचिव प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुधीर अग्रवाल समेत मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रंजीत मोदी, प्रदीप अग्रवाल, अजित मोदी, विकास अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बिपिन अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाप्रसाद के साथ किया जाएगा। अग्रवाल समाज ने अपील की है कि सभी सदस्य और परिवारजन इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ और सामाजिक एकता का संदेश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें