Aba News

पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर जेएलकेएम का रेल टेका जाम, ट्रेन सेवाएं बाधित

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जेएलकेएम (झारखंड लोक कल्याण मंच) के सैकड़ों समर्थक रेल टेका जाम कार्यक्रम के तहत पटरी पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। अचानक हुए इस आंदोलन से कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं और परिचालन बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों तक स्टेशन परिसर में डटे रहे। प्रशासन की ओर से हालात को काबू में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। यात्रियों को असुविधा से बचाने और ट्रेनों के परिचालन को सामान्य बनाने के लिए रेलवे और जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें