गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बेलाख़ुट्टा गांव में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब 25 वर्षीय निशा देवी, पत्नी पप्पू यादव का शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुबह निशा की सास अष्टमा देवी से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह कुएं में कूद गई। हालांकि मायके वालों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 2023 में तीन लाख रुपये नगद, अपाची बाइक और जेवर देकर शादी हुई थी, लेकिन पति और सास सोने की चैन की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मायके पक्ष का आरोप है कि निशा की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया। मृतका अपने पीछे 13 माह के पुत्र को छोड़ गई है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप में जांच शुरू कर दी है।













