गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशी से लदे पिकअप वाहन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम गुलाबचंद, पिता बिशन पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस एवं लोकाय नययनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक करीब ढाई घंटे से सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है।













