गिरिडीह के पचम्बा थाना परिसर में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर थाना में मौजूद सभी वाहनों की कुशल मंगलकामना हेतु विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत तमाम पदाधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों में वाहनों का निरंतर उपयोग होता है, इसलिए उनकी नियमित मरम्मत के साथ विश्वकर्मा पूजा पर विशेष पूजा-अर्चना हर साल की जाती है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा वाहन संचालन की सुरक्षा और सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निभाई जाती है।













