गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत आज गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी भाग स्थित बाबा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव मुख्य रूप से शामिल हुए और परिसर में साफ-सफाई की।
इस अवसर पर सुरेश साव ने कहा कि स्वच्छता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही स्वच्छ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए संकल्प लेने की अपील की कि हर नागरिक अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए।
सुरेश साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और निरंतर देश सेवा की कामना की। मौके पर कार्यक्रम संयोजक संजीत सिंह पप्पु, सह संयोजक संगीता सेठ, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












