Aba News

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

गिरिडीह में बुधवार को चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीडीसी स्मृति कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद जफरुल्लाह समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अधिकारियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण सुधार और सुरक्षित मातृत्व को परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला बताया।
अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पोषण, एनीमिया दूर करने और प्रसव पूर्व जांच को इसका अहम हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा ताकि महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समाज को मजबूत दिशा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें