Aba News

Aaj Bihar Ka Mausam: 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून की विदाई फिलहाल टलती नजर आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बुधवार को राज्य के आठ जिलों के लिए भारी बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी पटना में भी दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। पटना में 42 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्णिया के भवानीपुर में सबसे अधिक 126.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रूपौली में 96.8 मिमी, मसौढ़ी में 88.2 मिमी, सोनबरसा में 77.2 मिमी, धनरूआ में 74.2 मिमी, फतुहा में 70.2 मिमी और खगड़िया के बालतारा में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से जहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, वहीं राजधानी पटना का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से किसानों की फसलें प्रभावित हो सकती हैं और कई जिलों में जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें