Aba News

गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री ध्वस्त, छह अभियुक्त गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के पलकिया गांव में अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। अधीक्षक उत्पाद (मुo), EIB, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार गठित विशेष दल ने मौके पर जाकर अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त स्पिरिट, तैयार शराब, केरामेल और अन्य सामग्री जब्त की। टीम ने कुल छह अभियुक्तों—बिजय मंडल, मनोज रजक, दीपक सोरेन, सुभाष मंडल, मुचू हंसदा और मुरु टूडु—के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया। कार्रवाई में विभिन्न प्रकार की विदेशी शराब की बोतलें, स्टिकर्स और कॉर्क ढक्कन भी बरामद किए गए।

अवैध शराब की जब्ती की सूची में रॉयल स्टैग व्हिस्की 750ml की 12 बोतलें, आइकॉनिक व्हिस्की 180ml की 15 बोतलें, 1280 लीटर स्पिरिट, 5 लीटर केरामेल, 2000 स्टिकर्स, 20000 कॉर्क ढक्कन और 150 लीटर तैयार अवैध शराब शामिल है। इस कार्रवाई से न केवल अवैध शराब कारोबार पर बड़ा झटका लगा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करने में भी मदद मिली है। अधिकारीयों का कहना है कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सके।

छापामारी दल में रवि रंजन (अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह), अमित गुप्ता (अवर निरीक्षक उत्पाद, धनबाद), कुलदीप कुमार (अवर निरीक्षक उत्पाद, धनबाद), जॉय हेम्ब्रॉम (अवर निरीक्षक उत्पाद, धनबाद), सन्नी विवेक तिर्की (अवर निरीक्षक उत्पाद, बोकारो) के अलावा ताराटाँड थाना और सशस्त्र जवान शामिल थे। टीम ने इस कार्रवाई को पूरी दक्षता और संयम के साथ अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब की जानकारी मिलते ही तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें