Aba News

समस्या का समाधान नहीं मिला तो युवाओं ने खुद उठाया जिम्मा, सड़क मरम्मत कर पेश की मिसाल

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे स्टेशन के पास की जर्जर सड़क लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और लगातार जाम की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। थक-हार कर पचंबा के बढ़ईटोला और हंड़ाडीह के युवाओं ने खुद सड़क मरम्मत का जिम्मा उठाया और अपने जेब खर्च से ट्रैक्टर व सामग्री मंगवाकर गड्ढों को भरने में जुट गए। शुरुआत में कुछ ही युवा सक्रिय थे, लेकिन धीरे-धीरे बड़ी संख्या में युवक इस कार्य में शामिल हो गए। युवाओं ने मिलकर सड़क को दुरुस्त किया और राहगीरों की समस्या काफी हद तक दूर कर दी। इस दौरान सड़क पर फंसे एक ट्रक को निकालने में भी युवाओं ने मदद की। स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मिसाल बताया। मौके पर बबलू राणा, अमित राणा, मुकेश राणा, तुलसी राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें