Aba News

मां बनने वाली हैं टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया, समंदर किनारे पति संग किया रोमांटिक फोटोशूट

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी साझा की है। ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली सोनारिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ड्रीमी फोटोज पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सोनारिका बेहद खुश नजर आ रही हैं। उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है और फैंस भी लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

समंदर किनारे पति विकास पाराशर संग कराए गए इस फोटोशूट में सोनारिका का स्टाइल और रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है। ऑफ-शोल्डर जालीदार ड्रेस और कर्ली हेयरस्टाइल में वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। तस्वीरों में कपल का प्यार और उत्साह साफ झलकता है। सोनारिका ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा- “हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर”, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी खुशियों में शामिल हो रहे हैं।

सोनारिका और विकास की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद से सोनारिका ने टीवी से दूरी बनाकर पर्सनल लाइफ को समय दिया है। हालांकि, ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल निभाकर उन्होंने जो लोकप्रियता हासिल की थी, वह आज भी बरकरार है। अब उनकी जिंदगी में नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें