Aba News

ऑपरेशन सिंदूर के समय कांग्रेस PAK आर्मी के साथ खड़ी थी’, असम से पीएम मोदी का बड़ा हमला

असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत विरोधी ताकतों का साथ दिया है और देश के हितों से खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय वह पाकिस्तान आर्मी के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश को कमजोर करने और आतंकवादियों व घुसपैठियों को बचाने का रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मिशन मोड में घुसपैठ रोकने, पूर्वोत्तर के विकास और आर्थिक सुधारों जैसे जीएसटी लागू करने के लिए काम किया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही, देश आतंकवादी घटनाओं से लहूलुहान होता रहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठ को कांग्रेस अपने एजेंडे की तरह अपनाती रही है। वहीं बीजेपी ने असम समेत पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं लागू की हैं। मोदी ने दावा किया कि आज पूर्वोत्तर नई ऊर्जा और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार यहां के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें