Aba News

गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पाँच घायल

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित झरियागादी में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने भुजाली से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें