Aba News

गायत्री परिवार ने माता भगवती देवी शर्मा जयंती पर किया दीप महायज्ञ

गिरिडीह अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह सहित पूरे जिले में संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जयंती बड़े श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर सामूहिक जप एवं गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत संध्या 4 बजे से मानव मात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ गायत्री मंत्र के अखंड जप से हुई।

कार्यक्रम में माताजी के जीवन व उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। सहदेव प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2026 में माताजी का 100वां जन्मवर्ष मनाया जाएगा और इस उपलक्ष्य में जिलेभर में शांतिकुंज का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में गायत्री बहनों के द्वारा लगातार दीप महायज्ञ, सामूहिक जप एवं हवन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नए भाई-बहन उपासना से जुड़ रहे हैं। अंत में सभी ने माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें