अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृतीय समिति के राष्ट्रीय संयोजक M A पाटिल के निधन पर गुरुवार को कोर्ट परिसर स्थित महासंघ भवन में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान महासंघ नेता अशोक कुमार सिंह नयन ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए यह दिन बेहद दुखद है। उनका अचानक चले जाना अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनका मार्गदर्शन कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। शोक सभा में प्रयाग प्रसाद यादव, रघुनंदन विश्वकर्मा, देवती देवी, रेखा मंडल, पिंकी देवी, बिना देवी, चमेली देवी सहित बड़ी संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद रहीं।













