Aba News

मूसलधार बारिश में भी भाजपा का आक्रोश, अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार को घेरा

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेज मूसलधार बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, भ्रष्टाचार और कालाबाजारी चरम पर है और जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग करते हुए साफ कहा कि भाजपा आदिवासियों और किसानों की जमीन बचाने की लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी रहेगी।

प्रदर्शन में छोटकी खारगडीहा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन कुशवाहा, महेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, रंजीत मरांडी, शिवपूजन राम, संदीप कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया तो आने वाले समय में और भी बड़े आंदोलन खड़े किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें