Aba News

ठेला-खोमचा दुकानदारों का आंदोलन, पुलिस पर दादागिरी का आरोप

शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक–स्टेशन रोड में ठेला-खोमचा लगाकर गुजर-बसर करने वाले दुकानदारों ने बुधवार की रात 7 बजे अपनी दुकानों को बंद कर आंदोलन किया। दुकानदारों का आरोप है कि नगर थाना पुलिस बीते दो दिनों से रात 9:40 बजे के बाद जबरन दुकानें बंद करवा रही है, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट तक की जाती है।

दुकानदारों ने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से रोजी-रोटी के लिए दुकान लगाते हैं, लेकिन पुलिस की बर्बरता से जीवन-यापन मुश्किल हो गया है। पर्व-त्योहार के मौसम में ज्यादातर ग्राहक रात 8 बजे के बाद बाजार पहुंचते हैं, ऐसे में 9:30 बजे दुकान बंद करने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानदारों ने वरीय प्रशासन से मांग की है कि दुकान बंद करने की समय सीमा बढ़ाकर रात 10:30 से 11:00 बजे तक की जाए, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें