Aba News

गिरिडीह: तेलोडीह में अल्हाज डॉ. आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी तेज, थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

तेलोडीह में होने वाले बहुप्रतीक्षित अल्हाज डॉ. आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों का गुरुवार को पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान की सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, खिलाड़ियों के प्रवेश द्वार और फर्स्ट एड की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि चूंकि यह टूर्नामेंट हजारों दर्शकों को आकर्षित करता है,

इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह टूर्नामेंट 14 सितंबर को आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि जिले और आसपास की नामचीन टीमें भाग लेंगी, जिससे मुकाबले रोमांचक होंगे। निरीक्षण के मौके पर तेलोडीह मुखिया एवं संरक्षक शब्बीर आलम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, कमेटी अध्यक्ष मो. रिजवान आलम उर्फ पप्पू समेत इंडियन क्लब तेलोडीह के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें