Aba News

गिरिडीह: सोनबाद में जमीन विवाद को लेकर सड़क जाम, दो पक्षों में मारपीट

गिरिडीह, 11 सितंबर 2025:- देवघर–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सोनबाद में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले मारपीट हुई और फिर एक पक्ष ने सड़क जाम कर प्रशासन से न्याय की मांग की। संकर तुरी का कहना है कि विवादित जमीन उनके दादा-परदादा के नाम पर दर्ज है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसी पर उनका घर भी बना है।

जबकि दूसरे पक्ष की चंदा देवी का दावा है कि उसी जगह पर उनका प्लांट लंबे समय से स्थापित है। विवाद सड़क पर आने से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने के प्रयास में जुट गई। प्रशासनिक स्तर पर विवाद सुलझाने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें