Aba News

गिरिडीह में भाजपा का हल्ला बोल: सूर्या हसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

गिरिडीह में भारतीय जनता पार्टी ने सूर्या हसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आमबागान से शुरू हुई रैली अंचल कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में भाजपाइयों ने आदिवासियों पर हो रहे कथित अत्याचार और जमीन हड़पने के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कहा कि झारखंड में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं और भाजपा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में सुरेश साव, दिनेश प्रसाद यादव, चुन्नू कांत, विनय सिंह, संदीप डेंगच, मुकेश जालान, सुभाष चंद्र सिन्हा, नवीन सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, अनूप सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा, मनोज शंघाई, सुरेश मंडल, सिंकू सिन्हा, प्रोफेसर विनीता कुमारी और संगीता सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें