Aba News

गिरिडीह में अभाविप की भूख हड़ताल तेज, दो छात्रों की तबीयत बिगड़ी

गिरिडीह में स्नातक सेमेस्टर-1 (2024-28) परीक्षा परिणाम सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। बुधवार को कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए, जो गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत सलाइन चढ़ाया गया और डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है।

अभाविप नेता उज्ज्वल तिवारी ने आरोप लगाया कि कॉलेज में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा आयोजित करने में विफल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की तबीयत और बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुज सिन्हा ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति को दी है और फिलहाल डॉक्टरी निगरानी में छात्रों का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें