Aba News

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन का “गुड टच-बैड टच” जागरूकता सत्र एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम

10 सितंबर 2025 को बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में “गुड टच और बैड टच” विषय पर बच्चों को संवेदनशीलता और सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक करने हेतु इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों में करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना था कि कौन सा स्पर्श सुरक्षित और स्वागतयोग्य है (गुड टच), और कौन सा स्पर्श अस्वीकार्य या अवांछनीय हो सकता है (बैड टच)। यह साझेदारी बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


आज मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरूकता वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें लड़कियों को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर 40 लड़कियों के बीच सैनिटरी पैड्स का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
यह कार्यक्रम क्लब की प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया के नेत्तृत्व में हुआ इस अवसर पर क्लब की आईएसओ दीप्ति सिंहा, संपादक संगीता सिंहा सदस्य तनुजा सहाय, जुली सहाय, तथा सदस्य तनुजा भूषण उपस्थित रहीं।
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन का यह प्रयास न केवल बच्चों को गुड टच-बैड टच के महत्व से अवगत कराता है, बल्कि किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लड़कियों को स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें