गिरिडीह में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के बैनर तले बने महिला कमेटी में बड़ा धमाका हुआ। जिला अध्यक्ष उषा कुमारी समेत कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सिर्फ “कठपुतली” की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और उनके सम्मान की बातें सिर्फ दिखावा हैं।

महिला नेताओं ने ऐलान किया कि अब वे समाज को जगाने और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई मैदान में उतरकर लड़ेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में घूसखोरी, बंद कमरे के फैसले और वोट बेचने जैसे घोटालों को बेनकाब किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सरिता देवी ललिता देवी आरती आर्यन राणा वर्षा कुमारी शर्मा सोनिया शर्मा सविता शर्मा तारा देवी समेत महिला उपस्थित थी।












