गिरिडीह, 10 सितंबर 2025:- समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक मेंc सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिले का कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी व सुनियोजित ढंग से हो और शत-प्रतिशत लाभुकों को लाभ मिले। साथ ही बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पचम्बा फोरलेन सड़क निर्माण एवं पीसीसी कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी और सभी अधिकारी टीम भावना से निरंतर निरीक्षण व मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।












