Aba News

गिरिडीह के अंचल गोदाम से कीमती सामान की चोरी, एक आरोपी धराया, दो फरार

गिरिडीह जिले के बिरनी अंचल स्थित बंद पड़े गोदाम से सोमवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। आरोपियों ने गोदाम से जेनरेटर और सात पीस योजना बोर्ड टेम्पो में लादकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में जेनरेटर गिरने की तेज आवाज से मामला खुल गया। मौके पर पहुंचे अंचल गार्ड आनंद सिन्हा और भीम राम ने टेम्पो चालक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।

पुलिस जांच में पकड़े गए चालक की पहचान कपिलो पंचायत के रजमनियां निवासी प्रेम साव के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की सामग्री समेत टेम्पो जब्त किया गया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें