गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












