गिरिडीह के रानी लक्ष्मी बाई मध्य विद्यालय में आज शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस चेयरमेन अरविंद कुमार शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने बुके देकर उनका स्वागत किया, वहीं छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस दौरान लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री और टॉफी बांटी गई।

बच्चों को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें और कभी भी परीक्षा के अंकों से निराश न हों, क्योंकि हुनर और जज्बा ही असली पैमाना होता है। उन्होंने जल्द ही विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की घोषणा भी की, ताकि बच्चियों में हीमोग्लोबिन जांच सहित समुचित स्वास्थ्य समाधान किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका भवानी कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने दिया। मौके पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे।













