गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित रज्जाक मोड़ फोर लेन सड़क किनारे वर्षों से बंद पड़े पुलिस सहायता केंद्र को घेरकर किए गए अवैध अतिक्रमण को आज जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हटवा दिया। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिस सहायता केंद्र परिसर को पूरी तरह खाली कराया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम जिले में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा है और आने वाले सप्ताह में अन्य अवैध कब्जों पर भी इसी तरह की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि, सड़क और सार्वजनिक परिसरों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में प्रशासन की सख्ती और जागरूकता दोनों का संदेश गया है।












