Aba News

गिरिडीह में कोयला चोरों का आतंक, सुरक्षा कर्मियों पर हमला

गिरिडीह में कोयला चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे सुरक्षा कर्मियों पर ही हमला करने लगे हैं। गुरुवार देर रात सीसीएल की रात्रि गश्ती के दौरान सीपी साइडिंग में कोयला चोरी की सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां 100 से अधिक की संख्या में मौजूद चोरों ने उन पर धावा बोल दिया। हमले में सुरक्षा गार्ड रिंकू सहित तीन जवान घायल हो गए, जिनका इलाज सीसीएल अस्पताल में चल रहा है। घायल जवानों ने बताया कि चोरों ने सुरक्षा कर्मी श्याम सुंदर को घेरकर झाड़ियों में ले जाकर बुरी तरह पीटा, हालांकि किसी तरह उनकी जान बचाई जा सकी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि सीसीएल माइंस और रेलवे लोडिंग पॉइंट पर आए दिन कोयला चोर धावा बोलते हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई का उन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें