गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री के ओपनकास्ट यूनिट में काम कर रहे मजदूर मुकेश वर्मा उर्फ लालू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए लोग फैक्ट्री गेट पर जुटकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच वार्ता जारी थी।












