Aba News

झारखंडधाम में मिला लखीसराय निवासी श्रद्धालु का शव, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंडधाम स्थित बड़ा बजरंगबली मंदिर के पीछे बहने वाली नदी में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय निवासी 58 वर्षीय सुरेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार वर्मा 7 सितंबर को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ पूजा करने के लिए झारखंडधाम आए थे। आज सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में उनका शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें