Aba News

गिरिडीह में टीम तुलसी पटेल ने मतदाताओं से किया जोरदार संवाद

गिरिडीह झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के आगामी 21 सितंबर के चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल के 22 में से 20 सदस्यों का आज गिरिडीह आगमन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लगभग 100 मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना था। फेडरेशन के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी प्रत्याशियों ने अपने परिचय गिरिडीह के सदस्यों को प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गुणवंत सिंह मोंगिया, उद्योगपति अरविंद राजगढ़िया और अन्य सदस्यों ने गिरिडीह की समस्याओं पर प्रत्याशियों का ध्यान आकर्षित किया। फेडरेशन अध्यक्ष परेश गट्टानी और तुलसी पटेल ने इन मुद्दों के समाधान पर अपने विचार साझा किए। लगभग 70 मतदाता उपस्थित रहे और कार्यक्रम का समापन सचिव प्रमोद कुमार द्वारा सभी को आभार व्यक्त करते हुए हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें