Aba News

गिरिडीह में नरेंद्र मोदी विचार मंच ने आयोजित की प्रेस वार्ता, सर्वेश पांडेय बने जिला अध्यक्ष

टुंडी रोड स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को नरेंद्र मोदी विचार मंच और अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजू देवी और प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार मौजूद थे। मंच ने गिरिडीह जिला के लिए सर्वेश पांडेय को अध्यक्ष नियुक्त किया और संजू देवी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रेस वार्ता में संजू देवी ने कहा कि 2004 में स्थापित इस मंच का उद्देश्य लगातार हिंदू संस्कृति और धरोहर को सुरक्षित रखना रहा है। उन्होंने महिलाओं के लिए आदिशक्ति नामक संगठन की स्थापना की भी जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय संस्कृति और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को मंच मजबूती से आगे बढ़ाएगा। निर्वाचित जिला अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने दायित्व निभाने और सनातन धर्म के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें