Aba News

बिरनी प्रखंड में आर वाई ए का प्रथम सम्मेलन सम्पन्न, नौजवानों में एकजुटता का संकल्प

इंकलाबी नौजवान सभा (आर वाई ए) बिरनी प्रखंड का प्रथम सम्मेलन साहू धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन में दिवंगत नेताओं कॉमरेड चंदन पासवान और कॉमरेड फूलदेव पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए हॉल और मंच उनके नाम पर रखा गया। एक मिनट का मौन रखकर शहीदों और दिवंगत नेताओं को याद किया गया। सम्मेलन में 29 सदस्यीय नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव और प्रखंड सचिव सूर्यदेव तुरी का चुनाव हुआ।

सम्मेलन को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने उद्घाटन किया और उन्होंने युवाओं को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। आर वाई ए जिलाध्यक्ष सोनू पांडेय और अन्य गणमान्य नेताओं ने भी युवाओं के जोश और सक्रियता को बढ़ावा दिया। मौके पर सैकड़ों नौजवान शामिल हुए और नई कमिटी ने संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें