गिरिडीह में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में नया परिषदन भवन में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और जिले के प्रभारी जयप्रकाश पटेल मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पटेल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे पर जल्द ही प्रदेश या जिला स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने पंचायत कमिटी गठन, मंडल गठन और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की बात कही। इस अवसर पर अजय सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, कमलनयन सिंह, संतोष दास, पुरुषोत्तम चौधरी, इतवारी वर्मा, बलराम यादव, जय किशोर प्रसाद समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












