Aba News

न्यू गिरिडीह स्टेशन पर अल्ट्राटेक सीमेंट का पहला रैक पॉइंट स्थापित

गिरिडीह में रविवार को अल्ट्राटेक सीमेंट का पहला रैक पॉइंट न्यू गिरिडीह स्टेशन पर लगाया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र के डीलर व कारोबारियों ने खुशी जताई। देश के नंबर वन सीमेंट ब्रांड अल्ट्राटेक की यह पहल गिरिडीह के लिए सुनहरे अवसर की तरह देखी जा रही है।

रैक पॉइंट की सुविधा मिलने से स्थानीय डीलरों और खुदरा कारोबारियों को सीमेंट की उपलब्धता में राहत मिलेगी। छोटे-बड़े व्यापारियों को अब लगातार स्टॉक मिल सकेगा, जिससे कारोबार और भी आसान होगा। मौके पर कई डीलर, व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने इस कदम को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें