Aba News

गिरिडीह में कला संगम का सारेगामा गीत प्रतियोगिता का आगाज

गिरिडीह में कला संगम द्वारा आयोजित सारेगामा गीत प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संगम के संरक्षक अजय कुमार सिन्हा ने स्व. नंदकिशोर प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव सतीश कुन्दन ने की जबकि संचालन मनोज कुमार मुन्ना और नीतीश आनंद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अजय सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह के युवाओं में छिपी हुई संगीत प्रतिभा को उभारने और मंच देने के लिए वे हमेशा कला संगम के साथ खड़े रहेंगे।

रोटरी सदस्य एवं स्व. नंदकिशोर प्रसाद के सुपुत्र विकास सिन्हा ने कहा कि कला संगम ने गिरिडीह की संगीत दुनिया में एक खास स्थान बनाया है और यह उनके पिता की प्रेरणा का परिणाम है। निर्णायक मंडल में सर्व नयन, दीप सिन्हा, राजीव रंजन और अरितचंद्र दीवानंद मौजूद थे। बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। हारमोनियम पर अभिनीत मिश्रा और तबले पर सुनील लाभ ने संगत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें