गिरिडीह पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में और भारत स्वाभिमान न्यास (पतंजलि परिवार) गिरिडीह द्वारा आयोजित सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ 7 सितंबर 2025 से सर जेसी बॉस बालिका उच्च विद्यालय में हुआ। परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज की पहल पर शुरू हुए इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण में 100 घंटे तक योग, प्राणायाम, आयुर्वेद, स्वदेशी चिकित्सा पद्धति, भारतीय धर्म-दर्शन और संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी।

प्रशिक्षण का संचालन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य और राज्य के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा। सफल प्रतिभागियों को सह-योग शिक्षक का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो YCB लेवल 1, 2, 3 सर्टिफिकेशन में सहायक होगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भारत सरकार द्वारा योग को खेल का दर्जा दिए जाने के बाद अब प्रशिक्षित युवक-युवतियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले पाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह कर रहे हैं, जबकि सहयोग में देवेंद्र सिंह, उत्कर्ष गुप्ता, पुष्पा शक्ति, अविनाश प्रसाद, प्रभात खेतान, पिंकी खेतान सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। मौके पर पतंजलि परिवार के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।












