Aba News

रानीडीह पहाड़ी पर ट्रैक्टर-ऑटो भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा–झारखंड धाम मुख्य मार्ग स्थित रानीडीह पहाड़ी के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ऑटो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 55 वर्षीय तुलसी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को पहले जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल सभी बिहार के नवादा जिले के फतेहपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक यात्रा पर झारखंड धाम पूजा के लिए जा रहे थे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें