गिरिडीह दीपक मार्शलआर्ट एकेडमी, गिरिडीह के चयनित कराटे खिलाड़ी बगोदर में आयोजित दो दिवसीय भारत स्तरीय रेन्बुकान कराटे चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 6 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगी। आयोजन रेन्बुकान कराटे फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है,

जिसके आयोजक नारायण कुमार महतो हैं। इस मौके पर कराटे शिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने अपनी एकेडमी के सभी चयनित खिलाड़ियों को चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा निखारने का एक सुनहरा अवसर है।












