Aba News

गिरिडीह: बस स्टैंड रोड स्थित बड़े नाले की गंदगी पर सिविल सोसाइटी ने सरकार से की शिकायत

गिरिडीह सिविल सोसाइटी गिरिडीह ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर शहर के बस स्टैंड रोड और सर्किट हाउस के बीच स्थित बड़े नाले की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। शिकायत में बताया गया है कि इस नाले में आसपास के मांस व्यापारी नियमित रूप से मांस का वेस्ट फेंकते हैं, वहीं कई बार लोग मृत जानवरों को भी इसमें डाल देते हैं। इससे सालों भर बदबू बनी रहती है और नाले के पास उगी झाड़ियों का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व छीना-झपटी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

मरे हुए जानवरों और फेंके गए मांस के टुकड़ों से आकर्षित होकर यहां आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है, जो खासकर रात में हिंसक हो जाते हैं और राहगीरों के लिए खतरा बन जाते हैं। यही रास्ता नगर निगम कार्यालय, नया परिषदन भवन, इनडोर स्टेडियम और कई सरकारी अधिकारियों के आवासों के लिए भी इस्तेमाल होता है। सिविल सोसाइटी ने सरकार से नाले की तत्काल सफाई और आसपास की झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। इस पत्र को संयुक्त सचिव आसिफ हसन को भेजा गया है। उपसचिव सुनील खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि सरकार जल्द इस मामले में कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें