गिरिडीह राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2025 को लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट की ओर से प्रगति केंद्र सिहोडीह के सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन और उनकी शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की नींव है।

कार्यक्रम में शिक्षिका उषा ठाकुर, हलिया देवी, कमला कुमारी तथा शिक्षक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रवीण सिंहा, कुमार पावेल रमन और रोहित कुमार को सॉल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अतिथियों ने समाज और बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम में लायन राजेश गुप्ता, लायन धर्म प्रकाश, लायन सुनील कुमार, लायन राहुल बर्मन, क्लब सचिव लायन संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार शर्मा, लायन रंजीत कुमार सिंहा, लायन मसरूर आलम सिद्दीकी एवं लायन सचिन मंडल उपस्थित रहे। संचालन लायन धर्म प्रकाश ने किया।













