गिरिडीह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो शुक्रवार को गिरिडीह स्थित नया परिसदन भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं संग अहम बैठक की। बैठक में ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों की समीक्षा पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत में सुदेश महतो ने साफ कहा कि पार्टी अब राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रही है और जनता के बीच मुखर होगी।

वहीं, नगर निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि उनकी पहल और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से ट्रिपल टेस्ट कराने का फैसला हुआ है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने सरकार को चेताया कि चुनाव जल्द कराना जरूरी है, लेकिन जल्दबाजी में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए।













