गिरिडीह बिशनपुर में आज असलम मेडिकल का भव्य उद्घाटन झामुमो युवा सचिव फरदीन अहमद और पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर दुकान संचालक असलम ने बताया कि उनका मेडिकल क्षेत्र से पुराना अनुभव रहा है और यह उनकी दूसरी दुकान है, जबकि पहली दुकान पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस नई शाखा के खुलने से स्थानीय लोगों को दवाइयाँ और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे और सभी ने असलम मेडिकल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।













