Aba News

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

गिरिडीह शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई गिरिडीह की ओर से सिरसिया स्थित मंगल मूर्ति भवन में शिक्षक सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण गीत और शांति मंत्र पाठ से हुई, तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर उपस्थित लोगों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

 

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, माला, शाल, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में देवेंद्र प्रसाद सिंह, नरेश कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, हेमंत कुमार, रामकृष्ण राम, आशा पाठक, देवकेश घोष, दिगम्बर प्रसाद, श्रीमती चांद सिन्हा, अनन्त कुमार सिन्हा, उमाशंकर वर्मा और रोहित कुमार सिंह शामिल रहे। इस दौरान हेमंत कुमार ने स्वरचित कविता से शिक्षक दिवस का महत्व बताया,

जबकि प्रवीण सिन्हा ने शिक्षक के कर्तव्यों और दायित्वों पर विचार रखे। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडे ने संगठन के ध्येय वाक्य “राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज” पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार और सुरेंद्र कुमार पांडे ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें