Aba News

सेनादोनी पंचायत में जमीन लूट के खिलाफ फॉरवर्ड ब्लॉक का मोर्चा

गिरिडीह के सेनादोनी पंचायत क्षेत्र में सीएनटी व आम रास्ते की जमीन की लूट के खिलाफ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने मोर्चा खोल दिया है। बुढ़ियाटांड़ में हुई बैठक में ग्रामीणों और कोल आदिवासी परिवारों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया। स्थानीय नेताओं का कहना है कि गरीब आदिवासियों की रैयती जमीन और आम रास्ते पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।

नेताओं ने बताया कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो जन अधिकार सभा और बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। मीटिंग में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया और प्रशासन से गरीबों को उनका हक दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें